Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हमारा अगला बड़ा लक्ष्य 2026 एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीतना है : कोच हेमराज

बिहार के पटना में सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष रेगु टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जापान को 2-1 से हराया।

29 Mar 2025

हमारा अगला बड़ा लक्ष्य 2026 एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीतना है : कोच हेमराज

नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। भारतीय सेपक टकरा टीम के मुख्य कोच हेमराज ने हाल ही में खेले गए सेपक टकरा विश्व कप 2025 में टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की भूमिका पर बात की। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारा अगला बड़ा लक्ष्य 2026 एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीतना है।

बिहार के पटना में सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष रेगु टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जापान को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता में भारतीय दल ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। पुरुषों की रेगु टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिलाओं की युगल टीम ने रजत पदक जीता। पुरुषों की युगल टीम, महिलाओं की रेगु टीम, मिश्रित क्वाड टीम, महिलाओं की क्वाड टीम और पुरुषों की क्वाड टीम ने कांस्य पदक जीते।

भारतीय सेपक टकरा टीम के मुख्य कोच हेमराज ने साई मीडिया से बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों ने 8 से 10 वर्षों तक बवाना (दिल्ली), इम्फाल, दीमापुर और बरेली में साई प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण लिया और अपने कौशल को निखारा है। टीम के अधिकांश खिलाड़ी साई से निकले हैं, जिन्हें निरंतर सहायता मिलती रही है। विश्व कप की तैयारी के लिए साई ने थाईलैंड में डेढ़ महीने का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, जहां इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की।

भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कोच ने कहा कि हमारा अगला बड़ा लक्ष्य 2026 एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीतना है। उससे पहले हमारे पास मई में मलेशिया में पुरुषों का एशिया कप और जुलाई में बैंकॉक (थाईलैंड) में विश्व चैंपियनशिप है। हमारा लक्ष्य इन सभी आगामी आयोजनों में अपनी निरंतरता बनाए रखना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हमारा अगला बड़ा लक्ष्य 2026 एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक
बिहार के पटना में सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष रेगु टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News